Bihar Election : बिहार में मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी साझा चुनाव लडऩे पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ गई है। शनिवार को पटना में एनसीपी के सांसद तारिक अनवर और समाजवादी पार्टी के नेता रघुनाथ झा सीट बंटवारे पर बात करेंगे।
इस बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव भी शामिल होंगे। इससे पहले तारिक अनवर सीट बंटवारे पर मुलायम सिंह से चर्चा कर चुके हैं।बताया जा रहा है कि एनसीपी सीमांचल में अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि समाजवादी पार्टी तिरहुत, सारण और भोजपुर पर फोकस रखेगी।
एसपी और एनसीपी पहले लालू-नीतीश के गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन स मानजनक सीटें नहीं मिलने के बाद दोनों ही पार्टियां महागठबंधन से बाहर चली गई।
समाजवादी पार्टी के नेता रघुनाथ झा पहले आरजेडी में थे। अपने बेटे अजीत झा को टिकट दिलवा पाने में नाकाम रहने की वजह से उन्होंने लालू का साथ छोड़ दिया। रघुनाथ झा शिवहर से 27 साल तक लगातार विधायक रहे हैं। अजीत झा इसी सीट से आरजेडी का टिकट चाह रहे थे। तारिक अनवर कटिहार से एनसीपी के सांसद हैं। लोकसभा चुनाव के वक्त एनसीपी लालू गठबंधन में शामिल थी।
पहले चर्चा थी कि मुलायम और एनसीपी लेफ्ट के साथ तालमेल कर सकते हैं, लेकिन लेफ्ट ने अपनी छह पार्टियों के साथ ही चुनाव में उतरने का फैसला किया है। 221 सीटों पर गठबंधन ने अपने-अपने हिस्से की सीटें बांट ली है। बिहार विधानसभा के चुनाव में पहले महागठबंधन और भाजपानीत गठबंधन के बीच चुनाव के कयास थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता नए समीकरण मैदान में सामने आने लगे।
अगर मुलायम एनसीपी के साथ नया मोर्चा बनाते हैं तो इससे लालू-नीतीश, कांग्रेस के महागठबंधन को नुकसान होने की संभावना है। वैसे तो मुलायम का बिहार में इतना वजूद नहीं है, लेकिन वोट तो काट ही सकते हैं। वहीं भाजपा के गठबंधन अभी तक सीटों को लेकर कोई तालमेल सामने नहीं आया है। इस कारण बिहार में अभी भाजपा के साथ दलों के सीट बंटबारे कीे तस्वीर सामने नहीं आ पाई है।
Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/samajwadi-ncp-alliance-will-fight-election-against-lalu-nitish-alliance-1296552.html

No comments:
Post a Comment