Wednesday, 23 September 2015

'महागठबंधन' ने किया 242 प्रत्याशियों का ऐलान, 55 फीसदी ओबीसी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस से मिलकर बने महागठबंधन ने बुधवार को 242 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

कांग्रेस और आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष के साथ जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की।

महागठबंधन मेंं जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें सामान्य जाति के 16 फीसदी, ओबीसी कोटे से सबसे ज्यादा 55 फीसदी, एसटी एससी कोटेे के 16 फीसदी और अल्पसंख्यक कोटे के 14 फीसदी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है।

Bihar Election 2015


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन ने प्रत्याशियों के चयन में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया है।

सीटों में बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।

आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए बयान हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी बातों से पता चलता है कि वे वर्तमान आरक्षण प्रणाली को सही नहीं मानते हैं।

वे चाहते हैं कि संविधान से अलग समिति बनाई जाए जो कि इसकी समीक्षा करें कि किसे और कितना आरक्षण दिया जाना चाहिए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/mahagathbandhan-have-released-a-list-of-242-candidates-in-bihar-elections-1325432.html

No comments:

Post a Comment