Showing posts with label nitish kumar. Show all posts
Showing posts with label nitish kumar. Show all posts

Tuesday, 27 October 2015

लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चितः शाह


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि जिस दिन आरजेडी प्रमुख लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ मिलाया उसी दिन बिहार में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलना तय हो गया था।

नीतीश और लालू के इस फैसले से मैं हैरान था। बिहार में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार में हारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

शाह ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह बीजेपी में विश्वास रखती है और 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इससे हमें चुनावों में फायदा मिलेगा।

पिछले कई सालों से नीतीश कुमार लालू के जंगलराज को कोसते आ रहें हैं अब वही नीतीश कुमार लालू के लिए वोट मांगते नजर आ रहें हैं। बिहार की जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होती है।

भाजपा और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलना तय है। बिहार में नरेंद्र मोदी की रैलियों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए भी ऐसे ही चुनाव प्रचार करेंगे तो शाह ने कहा पार्टी के दिग्गज नेता के तौर पर मोदी जी अगर जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव हुए थे तब भी मीडिया ने सवाल उठाए थे और कहा था कि बीजेपी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया क्योंकि पार्टी में आत्मविश्वास की कमी है पर हम इन सभी राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इसलिए ये कहना बेबुनियाद होगा कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। हम हर राज्य के लिए अलग चुनावी रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं।

शाह ने आगे कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री एक बिहारी ही होगा पर वह बिहारी भाजपा से होगा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें कहीं भी जाकर वोट मांगने का अधिकार है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का होता है।

जब इटली से लोग आकर बिहार में वोट मांग सकते हैं तो फिर देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और अमित शाह ही बीजेपी के लिए बिहार में लड़ रहें हैं तो शाह ने कहा कि सिर्फ दो लोग मिलकर देश के किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ सकते। करीब 40 लाख लोग मिलकर बिहार में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहें हैं।

आरक्षण खत्म की बात पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने यह गलत धारणा बिहार की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है कि आरएसएस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पर हमने भी दलितों और ओबीसी तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है... लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चित

Source: Bihar Election News 2015

Saturday, 3 October 2015

पीएम मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले का खतरा!

खुफिया एजेंसियोंं ने  बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जताई है। खुफिया एजेंसियोंं के एलर्ट के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियोंं ने आशंका जताई है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ आतंकी और उग्रवादी उठा सकते हैं। वहीं नेपाल में मधेशी आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर गार्डिंग फोर्स को सर्तकता बतरने के निर्देश दिए गए हैं।


Bihar Election 2015


खुफिया एजेंसियोंं के अलर्ट के बाद प्रशासन ने  सीमांचल के कटिहार, किशनगंज, अररिया एवं पूर्णिमा जिले में होने वाली इन नेताओं की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसके अलावा सीमांचल के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं सभा स्थल पर एक दिन पूर्व से ही नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन नेताओं की सभाओं पर पर है हमले का खतरा

जिन 14 नेताओं की सभाओं पर आतंकी और नक्सली अमले की आशंका व्यक्त की गई है उनमें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा लाल  कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी, लालू प्रसाद यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव और सुशील मोदी हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/pm-modi-and-others-14-leaders-threat-of-attacks-on-election-rallies-1351103.html

Thursday, 1 October 2015

नीतीश को झटका: केजरीवाल बोले, 'बिहार में नहीं दिया किसी भी पार्टी को समर्थन'

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तगड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने साफ कर दिया कि उन्होंने बिहार में किसी भी पार्टी को कोई समर्थन नहीं दिया है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि 'मैंने बिहार में किसी भी पार्टी या नेता को समर्थन नहीं दिया है और न ही मैं किसी चुनाव प्रचार में कभी बिहार गया। मैं चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले सीएम नीतीश कुमार की ओर से गवर्नेंस पर आयोजित एक कार्यशाला में हिस्सा लेने गया था'।




Arvind Kejriwal - Bihar Election 2015


वहीं दूसरी ओर से राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि केजरीवाल के इस बयान से नीतीश को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि पूर्वांचल के लोगों में अरविंद केजरीवाल की गहरी पैठ है। और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने में पूर्वांचल के मतदाताओं का बहुत बड़ा योगदान है।

केजरीवाल का यह बयान तब आया है जब लालू  लगातार बिहार चुनाव को अगड़ों और पिछड़ों की लड़ाई बता रहे हैं। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी का एक धड़ा लालू यादव के चलते महागठबंधन को समर्थन के पक्ष में नहीं था।

हालांकि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल की मित्रता जगजाहिर है। बीते कई माह में नीतीश कुमार कई बार दिल्ली आकर केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। यही नहीं वे  केजरीवाल की मांग पर अपने कई अफसर दिल्ली एसीबी को दे चुके हैं।

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए अपना कोई भी प्रत्याशी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा था।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/aam-aadmi-party-did-not-support-any-party-in-bihar-election-says-kejriwal-1345638.html

Wednesday, 23 September 2015

'महागठबंधन' ने किया 242 प्रत्याशियों का ऐलान, 55 फीसदी ओबीसी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस से मिलकर बने महागठबंधन ने बुधवार को 242 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

कांग्रेस और आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष के साथ जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की।

महागठबंधन मेंं जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें सामान्य जाति के 16 फीसदी, ओबीसी कोटे से सबसे ज्यादा 55 फीसदी, एसटी एससी कोटेे के 16 फीसदी और अल्पसंख्यक कोटे के 14 फीसदी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है।

Bihar Election 2015


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन ने प्रत्याशियों के चयन में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया है।

सीटों में बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।

आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए बयान हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी बातों से पता चलता है कि वे वर्तमान आरक्षण प्रणाली को सही नहीं मानते हैं।

वे चाहते हैं कि संविधान से अलग समिति बनाई जाए जो कि इसकी समीक्षा करें कि किसे और कितना आरक्षण दिया जाना चाहिए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/mahagathbandhan-have-released-a-list-of-242-candidates-in-bihar-elections-1325432.html

Tuesday, 15 September 2015

जंगलराज पर नीतीश कुमार बोले- 2002 का गुजरात और दिल्ली का क्राइम मंगलराज है क्या?

2015 Bihar Election : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। जनता ने केन्द्र में सत्ता दे दी, अब चाहते हैं कि पूरे देश में उनकी सत्ता हो जाए। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्रियों के लगातार बिहार दौरों पर तंज करते हुए कहा, 'पिछले छह महीने का दौर देखें तो आप पाएंगे कि कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा, जब केंद्र के मंत्री बिहार न आए हों।'

nitish kumar - bihar election 2015