Tuesday, 6 October 2015

Mohammad Shahabuddin ये हैं सबसे डैशिंग बाहुबली: घर में लगाता था COURT, बंदूक की नोक पर सुनाता था फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार लंबे समय तक जातिवाद और आतंक के बंधनों में घिरा रहा। यहां चुनाव वोटों पर नहीं जातीय आधार और दबंगई पर जीते जाते थे। जिसका जुर्म की दुनिया में जितना बढ़ा नाम और कद उसके जीतने की उतनी गारंटी। हम आपकों ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम की दहशत आज भी बिहार के बच्चे-बच्चे के अंदर है। वो नाम है मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) उर्फ साहब।

Mohammad Shahabuddin


शहाबुद्दीन के बारे में कहा जाता है कि वह एक समानांतर सरकार चलाते थे। उनके घर पर कोर्ट सजती थी, फैसले सुनाए जाते थे। मोहम्मद शहाबुद्दीन को आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यंमत्री लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी माना जाता है। शहाबुद्दीन की दबंगई की कहानी कॉलेज के दिनों से शुरु हुई जो आज तक आतंक के शक्ल में जारी है। आज जितनी उनकी उम्र है, उससे ज्यादा उन पर मुकदमें हैं।

Read More: Hindi News

कहां से शुरु हुई शहबुद्दीन की आतंक की कहानी



शहाबुद्दीन की दबंगई की चर्चा कॉलेज के दिन से ही थी। धीरे-धीरे ये दबंगई आतंक में बदल गई। शहाबुद्दीन ने अपराध की दुनिया में पहला कदम अस्सी के दशक में रखा, जब उस पर पहला आपराधिक मामला दर्ज हुआ। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक उस पर पहला क्रिमिनल केस 1986 में रजिस्टर किया गया। इसके बाद तो जैसे मुकदमों की कतार सी लग गई। बढ़ती उम्र के साथ उसकी दहशत का दायरा और ताकत भी बढ़ती जा रही थी।

राजनीति में शहाबुद्दीन की इंट्री
अपराध की दुनिया में लगातार बढ़ रहे कद को देखते हुए अब शहाबुद्दीन ने राजनीति में आने का फैसला कर लिया। लालू यादव के छत्रछाया में शहाबुद्दीन ने जनता दल की यूथ विंग से राजनीति में प्रवेश किया और 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें शहाबुद्दीन ने जीत का परचम लहराया। उसके बाद फिर से 1995 में चुनाव जीता। रसूख को देखते हुए 1996 लोकसभा चुनाव में उन्हें सीवान से टिकट दिया। यहां भी शहाबुद्दीन की ही जीत हुई। कहा जाता है कि इस दौरान वह बिहार में आतंक का दूसरा नाम बन गया थे। 1997 में राष्ट्रीय जनता दल के गठन और लालू प्रसाद यादव की सरकार बन जाने से शहाबुद्दीन की ताकत बहुत बढ़ गई थी।

शहाबुद्दीन की हुकूमत: घर में लगाते थे कोर्ट
कहा जाता है कि 2000 के दशक तक सीवान जिले में शहाबुद्दीन एक समानांतर सरकार चला रहे थे। उनकी अपनी अदालत थी। जहां जनता से जुड़े फैसले हुआ करते थे। शहाबुद्दीन लोगों के पारिवारिक विवादों और भूमि विवादों का निपटारा किया करते थे। शहाबुद्दीन कभी प्यार और रसूख से तो कभी बंदूक की नाल पर फैसले सुनाया करते थे। यहां तक के जिले के डॉक्टरों की परामर्श शुल्क (कंसल्टिंग फीस) भी वही तय किया करते थे। शहाबुद्दीन को 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले भाकपा (माले) के कार्यकर्ता के अपहरण और संदिग्ध हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह अस्पताल में जनता दरबार लगाते थे।

घर से बरामद हुए थे पाक मेड प्रतिबिंधित हथियार
राज्य के तत्कालीन डीजीपी डीपी ओझा ने शहाबुद्दीन के आईएसआई से लिंक के बारे में सौ पेज की रिपोर्ट दी थी। तब वह रिपोर्ट देश भर में चर्चा में थी। दरअसल, अप्रैल 2005 में सीवान पुलिस ने शहाबुद्दीन के प्रतापपुर स्थित घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान पुलिस को घर से पाकिस्तान निर्मित कई गोलियां, एके 47 सहित ऐसे उपकरण मिले थे जिसका इस्तेमाल सिर्फ मिलिट्री में ही किया जाता है। उसमें नाइट ग्लास गॉगल्स और लेजर गाइडेड भी शामिल था। इन उपकरणों पर पाकिस्तान आडिनेंस फैक्टरी की मार्क लगी हुई थी।

हत्या और अपहरण के मामले में हुई उम्रकैद
साल 2004 के चुनाव के बाद से शहाबुद्दीन का बुरा वक्त शुरू हो गया। उन्हें हत्या और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया। अदालत ने शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। जिसके बाद आरजेडी ने 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को सीवान से टिकट दिया। लेकिन वह चुनाव हार गई। निर्दलीय ओम प्रकाश यादव ने हिना शबाब को 2009 में करीब 60 हजार वोटों से और में 2014 में बीजेपी के टिकट पर 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया। यह वही ओम प्रकाश हैं जिन्हें कभी शहाबुद्दीन ने सरेआम पीटा था। शहाबुद्दीन आज जेल में हैं, लेकिन आज भी उनके रसूख में कोई कमी नहीं आई है। सीवान में उनका आतंक अभी भी बरकरार है।

आखिर कौन है मोहम्मद शहाबुद्दीन
शहाबुद्दीन बिहार का ऐसा नाम जिसे बच्चें से लेकर बुढ़े तक हर कोई जानता है। मोहम्मद शहाबुद्दीन का जन्म 10 मई 1967 को सीवान जिले के प्रतापपुर में हुआ था। शहाबुद्दीन राजनीति में एमए और पीएचडी किया हुआ है। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब समेत एक बेटा और दो बेटी हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/bihar-polls-criminal-mohammad-shahabuddin-turned-into-politician-1358762.html

No comments:

Post a Comment