बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की गर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए संघ को नफरत फैलाने की फैक्ट्री बताया है।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत में लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण पर मोहन भागवत के द्वारा दिए गए बयान पर मोदी चुुप क्यों हैं? आरक्षण तो आबादी के अनुपात में मिलना चाहिए।
लालू ने कहा कि मोदी ने पूरी योजना बनाई है कि चुनाव में लालू को गाली कौन देगा, हेलिकॉप्टर का पैसा कौन देगा, लेकिन बिहार की जनता इससे प्रभावित नहीं होगी।
मीडिया से बातचीत में लालू नेे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह मोदी को धक्का देकर देश का पीएम बनने का ख्वाब देेख रहे हैं और वे इसके लिए प्लानिंग भी बना रहे हैं।
लालू का कहना है कि मोदी बिहार में हार का खतरा भांप गए हैं।मोदी को अहसास हो गया है कि महागठबंधन भविष्य में दिल्ली की सत्ता पलट देगा।
गाय पर हो रहे विवाद को लेकर लालू ने कहा कि मैं गाय कर पूजा करता हूं। मोदी ने कभी गोबर उठाया है। गाय का गोबर हमारे लिए चंदन है।
Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/rjd-chief-lalu-yadav-verbally-attack-on-pm-modi-and-rss-1363772.html

No comments:
Post a Comment