Showing posts with label Lalu Prasad Yadav. Show all posts
Showing posts with label Lalu Prasad Yadav. Show all posts

Tuesday, 27 October 2015

लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चितः शाह


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि जिस दिन आरजेडी प्रमुख लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ मिलाया उसी दिन बिहार में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलना तय हो गया था।

नीतीश और लालू के इस फैसले से मैं हैरान था। बिहार में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार में हारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

शाह ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह बीजेपी में विश्वास रखती है और 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इससे हमें चुनावों में फायदा मिलेगा।

पिछले कई सालों से नीतीश कुमार लालू के जंगलराज को कोसते आ रहें हैं अब वही नीतीश कुमार लालू के लिए वोट मांगते नजर आ रहें हैं। बिहार की जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होती है।

भाजपा और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलना तय है। बिहार में नरेंद्र मोदी की रैलियों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए भी ऐसे ही चुनाव प्रचार करेंगे तो शाह ने कहा पार्टी के दिग्गज नेता के तौर पर मोदी जी अगर जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव हुए थे तब भी मीडिया ने सवाल उठाए थे और कहा था कि बीजेपी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया क्योंकि पार्टी में आत्मविश्वास की कमी है पर हम इन सभी राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इसलिए ये कहना बेबुनियाद होगा कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। हम हर राज्य के लिए अलग चुनावी रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं।

शाह ने आगे कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री एक बिहारी ही होगा पर वह बिहारी भाजपा से होगा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें कहीं भी जाकर वोट मांगने का अधिकार है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का होता है।

जब इटली से लोग आकर बिहार में वोट मांग सकते हैं तो फिर देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और अमित शाह ही बीजेपी के लिए बिहार में लड़ रहें हैं तो शाह ने कहा कि सिर्फ दो लोग मिलकर देश के किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ सकते। करीब 40 लाख लोग मिलकर बिहार में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहें हैं।

आरक्षण खत्म की बात पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने यह गलत धारणा बिहार की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है कि आरएसएस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पर हमने भी दलितों और ओबीसी तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है... लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चित

Source: Bihar Election News 2015

Wednesday, 7 October 2015

Lalu Prasad Yadav के बिगड़े बोल, RSS को बताया नफरत फैलाने की फैक्ट्री

बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की गर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने  पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए संघ को नफरत फैलाने की फैक्ट्री बताया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण पर मोहन भागवत के द्वारा दिए गए बयान पर मोदी चुुप क्यों हैं? आरक्षण तो आबादी के अनुपात में मिलना चाहिए।

Lalu Prasad Yadav


लालू ने कहा कि मोदी ने पूरी योजना बनाई है कि चुनाव में लालू को गाली कौन देगा, हेलिकॉप्टर का पैसा कौन देगा, लेकिन बिहार की जनता इससे प्रभावित नहीं होगी।

मीडिया से बातचीत में लालू नेे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह मोदी को धक्का देकर देश का पीएम बनने का ख्वाब देेख रहे हैं और वे इसके लिए प्लानिंग भी बना रहे हैं।

rashtriya swayamsevak sangh

लालू का कहना है कि मोदी बिहार में हार का खतरा भांप गए हैं।मोदी को अहसास हो गया है कि महागठबंधन भविष्य में दिल्ली की सत्ता पलट देगा।

गाय पर हो रहे विवाद को लेकर लालू ने कहा कि मैं गाय कर पूजा करता हूं। मोदी ने कभी गोबर उठाया है। गाय का गोबर हमारे लिए चंदन है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/rjd-chief-lalu-yadav-verbally-attack-on-pm-modi-and-rss-1363772.html

Tuesday, 6 October 2015

bihar assembly election 2015: सरकारी आदेश की अवहेलना करने के मामले में लालू को राहत नहीं

कथित रूप से सरकारी आदेश की अवहेलना करने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर दाखिल की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की याचिका मंगलवार को यहां की एक अदालत ने खारिज कर दी।

प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अतुल सिन्हा ने यहां दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद इस मामले में राजद अध्यक्ष यादव के वकील के माध्यम से मुकदमा लडऩे और प्रत्येक तिथि पर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की प्रार्थना अस्वीकार कर दी।

Bihar Election 2015: Lalu Prasad Yadav


अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 205 के तहत स्थापित सिद्धांतों के तहत किसी राजनीतिज्ञ को इसका लाभ दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है बल्कि पर्दानशीं महिला, व्यस्त व्यापारी या अदालत से अत्याधिक दूर निवास करने वाले अभियुक्तों को यह सुविधा दिये जाने का सिद्धांत है।

Read More: Hindi News

मामला पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान एक रोड शो में राजद अध्यक्ष के निर्देश पर सरकारी वीडियोग्राफर को वीडियोग्राफी करने से रोकने का है। इस संबंध में पटना जिले के परसा बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गर्ई थी। मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अदालत ने  यादव की उपस्थिति के लिए सम्मन जारी किया था।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/in-case-of-violation-of-public-order-does-not-relieve-lalu-1361057.html