Tuesday, 27 October 2015

लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चितः शाह


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि जिस दिन आरजेडी प्रमुख लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ मिलाया उसी दिन बिहार में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलना तय हो गया था।

नीतीश और लालू के इस फैसले से मैं हैरान था। बिहार में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार में हारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

शाह ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह बीजेपी में विश्वास रखती है और 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इससे हमें चुनावों में फायदा मिलेगा।

पिछले कई सालों से नीतीश कुमार लालू के जंगलराज को कोसते आ रहें हैं अब वही नीतीश कुमार लालू के लिए वोट मांगते नजर आ रहें हैं। बिहार की जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होती है।

भाजपा और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलना तय है। बिहार में नरेंद्र मोदी की रैलियों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए भी ऐसे ही चुनाव प्रचार करेंगे तो शाह ने कहा पार्टी के दिग्गज नेता के तौर पर मोदी जी अगर जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव हुए थे तब भी मीडिया ने सवाल उठाए थे और कहा था कि बीजेपी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया क्योंकि पार्टी में आत्मविश्वास की कमी है पर हम इन सभी राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इसलिए ये कहना बेबुनियाद होगा कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। हम हर राज्य के लिए अलग चुनावी रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं।

शाह ने आगे कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री एक बिहारी ही होगा पर वह बिहारी भाजपा से होगा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें कहीं भी जाकर वोट मांगने का अधिकार है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का होता है।

जब इटली से लोग आकर बिहार में वोट मांग सकते हैं तो फिर देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और अमित शाह ही बीजेपी के लिए बिहार में लड़ रहें हैं तो शाह ने कहा कि सिर्फ दो लोग मिलकर देश के किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ सकते। करीब 40 लाख लोग मिलकर बिहार में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहें हैं।

आरक्षण खत्म की बात पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने यह गलत धारणा बिहार की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है कि आरएसएस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पर हमने भी दलितों और ओबीसी तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है... लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चित

Source: Bihar Election News 2015

Wednesday, 7 October 2015

Samajwadi Party (SP) ने जारी की Bihar Assembly चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची

बिहार समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी अदालत के फैसले का सपा सांसद किरणमय नंदा ने स्वागत किया है। नंदा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सपा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पटना की एक अदालत ने यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसका वह स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी टिकट के लिए धन लेने के मामले में साजिश के तहत फंसाया है। सपा नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव 11 नंवबर को भभुआ में चुनावी सभा संबोधित करेंगे जबकि 12 नंवबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरंगाबाद में सभा को संबोधित करेंगे।

Samajwadi Party (SP)


नंदा ने सपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जिसके अनुसार मांझी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री गौतम सिंह, तरैया से रणविजय सिंह, छपरा से राय ममता कुमारी, सोनपुर से सीता सरोजनी, लालगंज से पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद, राजापाकड़ से आमोद कुमार पासवान, अस्थावां से किरण देवी, इस्लामपुर से धर्मेद्र यादव, हिलसा से रामाश्रय सिंह, बख्तियारपुर से संतोष कुमार, बांकीपुर से अजय यादव, कुम्हरार से शत्रुघ्न प्रसाद, पटना साहिब से इमरानुल हुदा, फतुहा से सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव, मनेर से अमरनाथ पाल, फुलवारी से उदय मांझी, मसौढ़ी से पंचम लाल, विक्रम से जीतेंद्र पासवान, भोजपुर से रंजीत कुमार, बड़हरा से पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रसाद सिंह, अगिआंव से वंदना देवी, तरारी से इंदुभूषण सिंह, जगदीशपुर से उदयशंकर सिंह, शाहपुर से सुभाष चंद्र यादव, ब्रह्मपुर से सुनील चतुर्वेदी, बक्सर से सूरज यादव, राजपुर से छेदीलाल राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

Samajwadi Party (SP)


हरलाखी से शालिग्राम यादव, बेनीपट्टी से अख्तर हुसैन, खजौली से रामकुमार, बाबू बरही से उमाकांत यादव, बिस्फी से मौ औसफ, मधुबनी से नैयर आजम, राजनगर से पावस कुमार पासवान, झंझारपुर से रुपनारायण झा, फुलपरास से रामकुमार यादव, लौकहा से सुरेंद्र प्रसाद यादव, अररिया से शाद अहमद, पूर्णिया सदर से नीरज कुमार सिंह, गौराबौराम से इजहार अहमद, बेनीपुर से एम जफर इमाम, हायघाट से विनोद कुमार पंकज,जाले से मुजीब रहमान, सुगौली से मुमताज अहमद, नरकटियागंज से मदन प्रसाद यादव, केसरिया से अतीक अहमद खान, कल्याणपुर से मनोज कुमार, पीपरा से भाग्य नारायण प्रसाद यादव, चिरैया से अवनिश कुमार सिंह, शिवहर से अजीत कुमार झा, रीगा से तजाउद्दीन हैदर खान, परिहार से शम्स शाहनवाज, बाजपट्टी से मो अशफाक, सीतामढ़ी से अर्जुन खिरहर, रुनी सैदपुर से गुड्डी चौधरी, बेलसंड से खुशनंदन राय, वाल्मीकि नगर से राजेश सिंह, नौतर से संजय कुशवाहा, लौरिया से शंभु तिवारी, बेतिया से शंभु गुप्ता, सिकटा से धर्मेश वर्मा, गायघाट से देवेंद्र प्रसाद यादव, सकरा से सतीश पासवान, कुढऩी से मृत्युंजय यादव, बरुराज से अजय कुमार, पारू से आलोक यादव, साहेबगंज से बसावन भगत, मुजफ्फरपुर से माजिद खान, बैकुंठपुर से सौकत अली, बरौली से राजेश कुमार ङ्क्षसह, कुचायकोट से इंजीनियर कुशवाहा, भोर से ललन मांझी, सीवान से सुमन कुमार, जीरादेई से राणा प्रताप सिंह, रघुनाथपुर से मो चांद, दरभंगा से शैलेंद्र कुमार यादव, गोरिया कोठी से सुरेंद्र सिंह यादव और महाराजगंज से माणिकचंद्र राय को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री रघुनाथ झा, लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश सचिव उमेश राय एवं देवेंद्र प्रसाद राय भी मौजूद थे।

संघ का आरोप, '56 दिन की छुट्टी के बावजूद Rahul Gandhi ने लिया पूरा वेतन'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। संघ ने अपने मुख पत्र ऑर्गेनाइजर मेंं 56 दिन के अवकाश के बावजूद राहुल द्वारा वेतन और दैनिक भत्ते लेने का मामला उठाया है।

संघ ने अपने मुखपत्र के हाल ही में प्रकाशित नए अंक में दावा किया है उसकेे हाथ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल ने अवकाश केे दिनों का भी वेतन लाभ लिया है, जबकि राहुल 23 फरवरी को बजट सत्र शुरु होने से पहले छुट्टी चले गए थे और वह 16 अप्रैल को वापस लौटे थे।

Rahul Gandhi


अपने मुखपत्र में संघ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कार्यालय से 56 दिनों तक गायब रहने पर आम इंसान से पूरा वेतन छीन लिया जाता है, वहीं राहुल को ना सिर्फ पूरा वेतन दिया बल्कि एक भी दिन का पैसा नहीं काटा गया।

संघ ने लिखा कि 1954 में बने सांंसदों केे वेतन के नियम में सेक्शन-3 के तहत हर सांसद को 50,000 रुपए हर महीने वेतन का भुगतान किया जाता है, इसके अलावा संसदीय कार्यवाही के लिए हर दिन संसद आने या इससे संबंधित संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने पर 2000 रुपए का भत्ता दिया जाता है।

RSS


यह भत्ता तब ही दिया जाता है, जब सचिवालय की ओर से रखे गए रजिस्टर पर उस सदस्य के उपस्थित होने का हस्ताक्षर हो।

संघ ने कहा कि राुहल गांधी की छुट्टी का मीडिया गवाह है, उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी इसकी जानकारी है और रजिस्टर मेंं उनकी गैरमौजूदगी के कारण उनके दस्तखत भी नहीं है। इसके बावजूद भी राहुल को पूरे वेतन के साथ-साथ दैनिक भत्ते भी दिए गए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/rss-blame-rahul-gandhi-56-days-off-despite-taken-full-salary-1358625.html

Lalu Prasad Yadav के बिगड़े बोल, RSS को बताया नफरत फैलाने की फैक्ट्री

बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की गर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने  पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए संघ को नफरत फैलाने की फैक्ट्री बताया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण पर मोहन भागवत के द्वारा दिए गए बयान पर मोदी चुुप क्यों हैं? आरक्षण तो आबादी के अनुपात में मिलना चाहिए।

Lalu Prasad Yadav


लालू ने कहा कि मोदी ने पूरी योजना बनाई है कि चुनाव में लालू को गाली कौन देगा, हेलिकॉप्टर का पैसा कौन देगा, लेकिन बिहार की जनता इससे प्रभावित नहीं होगी।

मीडिया से बातचीत में लालू नेे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह मोदी को धक्का देकर देश का पीएम बनने का ख्वाब देेख रहे हैं और वे इसके लिए प्लानिंग भी बना रहे हैं।

rashtriya swayamsevak sangh

लालू का कहना है कि मोदी बिहार में हार का खतरा भांप गए हैं।मोदी को अहसास हो गया है कि महागठबंधन भविष्य में दिल्ली की सत्ता पलट देगा।

गाय पर हो रहे विवाद को लेकर लालू ने कहा कि मैं गाय कर पूजा करता हूं। मोदी ने कभी गोबर उठाया है। गाय का गोबर हमारे लिए चंदन है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/rjd-chief-lalu-yadav-verbally-attack-on-pm-modi-and-rss-1363772.html

Bihar Election: सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह उड़ रहा है मजाक

लालू मुलायम से: आईए समधी जी...
: :
: :
: :
: :
मुलायम लालू से: न...न हम तो
पूरा बिहार में साईकिल दौड़ाएंगे!

Bihar Election

Read More  :  Hindi News

दंगल
लालू नीतीश से: तू जा
नीतीश लालू से: नहीं तू जा
..
..
..
..
मोदी- दोनों ही आजाओ

Bihar Election







Tuesday, 6 October 2015

Assembly Election in Bihar: नीतीश को झटका, अभी चुनाव हों तो एनडीए को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण के मतदान से एक हफ्ते पहले कराए गए सर्वे से बिहार के मुख्यमंत्री और महागठबंधन के प्रमुख नीतीश कुमार को झटका लग सकता है। दरअसल सर्वे में एनडीए को बढ़त मिलती बताई गई है।

लोकनीति-सीएसडीएस की ओर से बीते सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में कराए गए सर्वे में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के मुकाबले 4 फीसदी की बढ़त मिल रही है।

Narendra Modi


सर्वे के मुताबिक अगर सितंबर के आखिरी सप्ताह में चुनाव में कराए जाते हैं, तो एनडीए को 42 फीसदी वोट जबकि महागठबंधन को 38 फीसदी वोट हासिल होते।

सर्वे में यह बात भी सामने आई कि अन्य दल बिहार में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। इनमें समाजवादी पार्टी, तीसरा मोर्चा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम भी शामिल हैं।

Read More: Hindi News,Latest News in Hindi and News in Hindi

सर्वे के मुताबिक एनडीए को सवर्ण, ओबीसी और दलित वर्ग के वोट मिल रहे हैं, वहीं महागठबंधन को यादव, कुर्मी-कोरी और मुस्लिमों का अच्छा सहयोग मिला है।

सर्वे के मुताबिक एनडीए को शहरी क्षेत्रों में जबर्दस्त बढ़त मिली है जबकि ग्रामीण इलाकोंं में  महागठबंधन मजबूत स्थिति में है।

Bihar Election 2015


सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके मुख्य वोट बैंक यादव, कुर्मी और कोरी बहुल इलाकोंं में 10 में से 2 वोटर्स एनडीए के पक्ष में है।

वहीं मुस्लिम मतदाताओं का भी पूरा सहयोग महागठबंधन को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। 52 फीसदी मुसलमानों का समर्थन महागठबंधन तो 39 फीसदी मुस्लिमों का रूझान अन्य दलों की ओर है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/nda-alliance-get-advantage-in-pre-poll-survey-1361146.html

Bihar Chunav: 80 फीसदी लोगों ने माना पैसे लेकर वोट देने में कुछ गलत नहीं

बिहार चुनाव को लेकर जहां सियासी पारा उबाल पर हैं, वहीं एक चौकाने वाले खुलासे ने चुनाव आयेाग को भी हैरान कर दिया है। एक सर्वे में हुए खुलासे में 80 फीसदी लोगों ने माना है कि पैसे या उपहार के बदले किसी को भी वोट देने में कुछ भी गलत नहीं है।

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने एक निजी संस्थान की मदद से वोटिंग को लेकर मतदाताओं का व्यवहार जानने के लिए सर्वे कराया था। यह सर्वे जून-जुलाई में कराया गया।

election commission of india

Read More: Hindi News