Showing posts with label narendra modi. Show all posts
Showing posts with label narendra modi. Show all posts

Tuesday, 6 October 2015

Assembly Election in Bihar: नीतीश को झटका, अभी चुनाव हों तो एनडीए को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण के मतदान से एक हफ्ते पहले कराए गए सर्वे से बिहार के मुख्यमंत्री और महागठबंधन के प्रमुख नीतीश कुमार को झटका लग सकता है। दरअसल सर्वे में एनडीए को बढ़त मिलती बताई गई है।

लोकनीति-सीएसडीएस की ओर से बीते सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में कराए गए सर्वे में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के मुकाबले 4 फीसदी की बढ़त मिल रही है।

Narendra Modi


सर्वे के मुताबिक अगर सितंबर के आखिरी सप्ताह में चुनाव में कराए जाते हैं, तो एनडीए को 42 फीसदी वोट जबकि महागठबंधन को 38 फीसदी वोट हासिल होते।

सर्वे में यह बात भी सामने आई कि अन्य दल बिहार में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। इनमें समाजवादी पार्टी, तीसरा मोर्चा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम भी शामिल हैं।

Read More: Hindi News,Latest News in Hindi and News in Hindi

सर्वे के मुताबिक एनडीए को सवर्ण, ओबीसी और दलित वर्ग के वोट मिल रहे हैं, वहीं महागठबंधन को यादव, कुर्मी-कोरी और मुस्लिमों का अच्छा सहयोग मिला है।

सर्वे के मुताबिक एनडीए को शहरी क्षेत्रों में जबर्दस्त बढ़त मिली है जबकि ग्रामीण इलाकोंं में  महागठबंधन मजबूत स्थिति में है।

Bihar Election 2015


सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके मुख्य वोट बैंक यादव, कुर्मी और कोरी बहुल इलाकोंं में 10 में से 2 वोटर्स एनडीए के पक्ष में है।

वहीं मुस्लिम मतदाताओं का भी पूरा सहयोग महागठबंधन को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। 52 फीसदी मुसलमानों का समर्थन महागठबंधन तो 39 फीसदी मुस्लिमों का रूझान अन्य दलों की ओर है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/nda-alliance-get-advantage-in-pre-poll-survey-1361146.html

Saturday, 3 October 2015

पीएम मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले का खतरा!

खुफिया एजेंसियोंं ने  बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जताई है। खुफिया एजेंसियोंं के एलर्ट के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियोंं ने आशंका जताई है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ आतंकी और उग्रवादी उठा सकते हैं। वहीं नेपाल में मधेशी आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर गार्डिंग फोर्स को सर्तकता बतरने के निर्देश दिए गए हैं।


Bihar Election 2015


खुफिया एजेंसियोंं के अलर्ट के बाद प्रशासन ने  सीमांचल के कटिहार, किशनगंज, अररिया एवं पूर्णिमा जिले में होने वाली इन नेताओं की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसके अलावा सीमांचल के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं सभा स्थल पर एक दिन पूर्व से ही नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन नेताओं की सभाओं पर पर है हमले का खतरा

जिन 14 नेताओं की सभाओं पर आतंकी और नक्सली अमले की आशंका व्यक्त की गई है उनमें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा लाल  कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी, लालू प्रसाद यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव और सुशील मोदी हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/pm-modi-and-others-14-leaders-threat-of-attacks-on-election-rallies-1351103.html

Monday, 28 September 2015

Bihar: BJP विधायक को धमकी- चुनाव लड़ा तो बच्चों की जान से हाथ धो बैठोगी

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकटिया गंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रश्मि वर्मा को सोमवार को धमकी भरा पत्र मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शिकारपुर स्थित विधायक के निजी आवास के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि निर्दलीय चुनाव न लड़ना ही तुम्हारे और बच्चों के लिए ठीक रहेगा।
Bihar Election


चिट्ठी में क्या लिखा है?
पुलिस के अनुसार पत्र में उन्हे निर्दलीय चुनाव नहीं लडऩे की सलाह दी गई है । कहा गया है कि निर्दलीय चुनाव लडऩा उनके तथा उनके बच्चों के लिए घातक होगा। चुनाव न लड़ना तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के जान-माल के लिए अच्छा रहेगा। आगे लिखा गया है कि राजनीति में सब जायज है और पत्र के मद्देनजर वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडें। इस सिलसिले में विधायक की शिकायत पर शिकारपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बीजेपी ने काटा टिकट
गौरतलब है कि भाजपा की विधायक रश्मि वर्मा का इस बार पार्टी ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट काट कर उनके स्थान पर जिला पार्षद रेणु देवी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज श्रीमती वर्मा इस बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगी है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/bihar-election-life-threat-to-bjp-mla-rashmi-verma-if-she-contests-as-indepndent-1337923.html

Tuesday, 15 September 2015

जंगलराज पर नीतीश कुमार बोले- 2002 का गुजरात और दिल्ली का क्राइम मंगलराज है क्या?

2015 Bihar Election : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। जनता ने केन्द्र में सत्ता दे दी, अब चाहते हैं कि पूरे देश में उनकी सत्ता हो जाए। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्रियों के लगातार बिहार दौरों पर तंज करते हुए कहा, 'पिछले छह महीने का दौर देखें तो आप पाएंगे कि कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा, जब केंद्र के मंत्री बिहार न आए हों।'

nitish kumar - bihar election 2015