Monday, 28 September 2015

Bihar: BJP विधायक को धमकी- चुनाव लड़ा तो बच्चों की जान से हाथ धो बैठोगी

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकटिया गंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रश्मि वर्मा को सोमवार को धमकी भरा पत्र मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शिकारपुर स्थित विधायक के निजी आवास के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि निर्दलीय चुनाव न लड़ना ही तुम्हारे और बच्चों के लिए ठीक रहेगा।
Bihar Election


चिट्ठी में क्या लिखा है?
पुलिस के अनुसार पत्र में उन्हे निर्दलीय चुनाव नहीं लडऩे की सलाह दी गई है । कहा गया है कि निर्दलीय चुनाव लडऩा उनके तथा उनके बच्चों के लिए घातक होगा। चुनाव न लड़ना तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के जान-माल के लिए अच्छा रहेगा। आगे लिखा गया है कि राजनीति में सब जायज है और पत्र के मद्देनजर वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडें। इस सिलसिले में विधायक की शिकायत पर शिकारपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बीजेपी ने काटा टिकट
गौरतलब है कि भाजपा की विधायक रश्मि वर्मा का इस बार पार्टी ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट काट कर उनके स्थान पर जिला पार्षद रेणु देवी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज श्रीमती वर्मा इस बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगी है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/bihar-election-life-threat-to-bjp-mla-rashmi-verma-if-she-contests-as-indepndent-1337923.html

Bihar Chunav 2015: महागठबंधन छोड़ विधायकों ने थामा सपा का दामन

बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक उठापठक का सिलसिला जारी है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से जुड़े विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इन नेताओं के समर्थकों संग सपा जाने से जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है।

महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से समाजवादी पार्टी जाने वाले विधायकों और नेताओं में बडहरा क्षेत्र से विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बाल्मीकिनगर से जद (यू) के विधायक राजेश सिंह, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम और पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय शामिल हैं।

Bihar Election 2015


सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा की उपस्थिति में यहां आयोजित मिलन समारोह में इन चारों नेताओं की पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस मौके पर सपा में शामिल हुए नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

टिकिट काटने से है नाराज़गी

सपा में शामिल हुए दोनों विधायकों का कहना है कि लंबे समय से वह अपने पुराने दल के लिए एक सच्चे सिपाही की तरह कड़ी मेहनत करते रहे हैं, लेकिन बगैर कारण बताये ही उनका टिकट काट दिया गया। टिकट बंटवारे में किसी तरह के समीकरण का ध्यान नहीं रखा गया है और सिर्फ धन के बल पर टिकट बांटे गये हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/ex-mla-and-leaders-joined-samajwadi-party-before-bihar-elections-1337926.html

Wednesday, 23 September 2015

'महागठबंधन' ने किया 242 प्रत्याशियों का ऐलान, 55 फीसदी ओबीसी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस से मिलकर बने महागठबंधन ने बुधवार को 242 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

कांग्रेस और आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष के साथ जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की।

महागठबंधन मेंं जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें सामान्य जाति के 16 फीसदी, ओबीसी कोटे से सबसे ज्यादा 55 फीसदी, एसटी एससी कोटेे के 16 फीसदी और अल्पसंख्यक कोटे के 14 फीसदी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है।

Bihar Election 2015


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन ने प्रत्याशियों के चयन में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया है।

सीटों में बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।

आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए बयान हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी बातों से पता चलता है कि वे वर्तमान आरक्षण प्रणाली को सही नहीं मानते हैं।

वे चाहते हैं कि संविधान से अलग समिति बनाई जाए जो कि इसकी समीक्षा करें कि किसे और कितना आरक्षण दिया जाना चाहिए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/mahagathbandhan-have-released-a-list-of-242-candidates-in-bihar-elections-1325432.html

Bihar Election: नेताआें को सता रहा ग्रहों का खौफ, ज्योतिषियों की चांदी

इक्कीसवीं सदी में नेताजी भले ही पारंपरिक प्रचार से अधिक सोशल मीडिया के जरिए प्रचार पर भरोसा कर रहे हों लेकिन विजयश्री के लिए आज भी उनका ज्योतिषियों के चक्कर काटना काफी अचंभित करने वाला है।

हालांकि नेताजी मानते हैं कि ज्योतिषियों के पास जाने से उन्हें अपने भविष्य के बारे में कुछ ठोस जानकारी मिल सकेगी जिससे उन्हें अपनी चुनावी रणनीति बनाने में आसानी होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विभिन्न दलों ने टिकट बांटना शुरू कर दिया है।

Bihar Election 2015


छोटे-बड़े सभी दल से जुड़े नेता विभिन्न माध्यमों के जरिए टिकट की जुगत लगा रहे हैं। हालांकि गठबंधन की राजनीति के चलते नेताओं को इस बार टिकट मिलने की संभावना पहले की तरह प्रबल नहीं है और इसी कारण नेताजी ज्योतिषियों के दरबार में कतार में लगे हैं।

टिकट मिलने के बाद नेताजी ज्योतिषियों से नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं और उनके द्वारा बताए अमुक तिथि और दिन को नामांकन भर रहे हैं। इस कारण किसी दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संया नहीं के बराबर है तो उसके अगले दिन इसकी संख्या में कई गुणा की वृद्धि देखने को मिल रही है।

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ज्योतिष समाधान देने वाले पंडित उमीदवार के नाम, लग्न, ग्रह-गोचर के हिसाब से नामांकन के शुभ मुहूर्त निकाल रहे हैं।

इसी तरह दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दौर के लिए विभिन्न पार्टियों से टिकट पाने की जुगत में लगे नेताजी ज्योतिषियों के घर और कार्यालय में अपनी कुंडली लेकर पहुंच रहे हैं।

नेताजी अपने कुंडली में बैठे ग्रहों की शांति के साथ अपने संभावित प्रतिद्वंदी के खिलाफ जाप आदि भी करा रहे हैं ताकि हर हालत में विजयश्री उन्हें ही नसीब हो।

विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशी पहले तो टिकट पाने के लिए और फिर चुनावी जीत तय करने के लिए शनि, राहु, केतु और मंगल ग्रहों की शांति के लिए इस दिनों की अवधि में विभिन्न अनुष्ठान के लिए ज्योतिषियों को एक से पांच लाख रुपए तक की पेशकश कर रहे हैं।

वहीं नेताओं को आकर्षित करने के लिए छोटे-बड़े समाचार पत्रों के अलावा इंटरनेट पर ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं के विज्ञापन भी धड़ल्ले से दिए जा रहे हैं।

राजधानी पटना के विभिन्न मुहल्लों की दीवारें भी विभिन्न उपायों से शत प्रतिशत विजय दिलाने के दावे करने वाले तांत्रिकों, ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं के विज्ञापनों से पटने लगी गर्इ है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/astrology-and-spirituality/politicians-fear-of-defeat-in-election-astrologers-demand-increase-1322767.html

Sunday, 20 September 2015

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी: राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और सरकार बनाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंघन को पूर्ण बहुमत मिलेगा तथा एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार उनकी ही बदौलत बनी है। 

rajnath singh


राजनाथ सिंह रविवार को स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने मथुरा गए थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने संगीत की शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगीत में ऐसी शक्ति है कि वह ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दे जिससे ईश्वर को धरती पर प्रकट होना पड़े। 


उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास ने संगीत के माध्यम से ऐसी ही परिस्थितियां प्रकट की जिसके कारण राधाकृष्ण को इस धरती पर प्रकट होना पड़ा।  उन्होंने कहा कि संगीत मानव में भेदभाव नहीं करता तथा मन के भावों को प्रकट करता है।
 

Tuesday, 15 September 2015

जंगलराज पर नीतीश कुमार बोले- 2002 का गुजरात और दिल्ली का क्राइम मंगलराज है क्या?

2015 Bihar Election : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। जनता ने केन्द्र में सत्ता दे दी, अब चाहते हैं कि पूरे देश में उनकी सत्ता हो जाए। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्रियों के लगातार बिहार दौरों पर तंज करते हुए कहा, 'पिछले छह महीने का दौर देखें तो आप पाएंगे कि कोई दिन ऐसा नहीं गुजरा होगा, जब केंद्र के मंत्री बिहार न आए हों।'

nitish kumar - bihar election 2015

Monday, 14 September 2015

Bihar Election: भाजपा 160 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, मांझी को मिली 20 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीटों के बंटवारे को लेकर आखिरकार सोमवार को सहमति बन गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा, चुनावों में राजग घटकों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा 160, लोजपा 40, लोजसपा 23 और हम 20 सीटों पर चुनाव लडेंगी।

अमित शाह ने कहा, भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मांझी जी की पार्टी के कुछ उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कितने सीटों पर होगा, यह मांझी तय करेंगे। इस दौरान एनडीए के चारों घटक दल के नेता मौजूद थे।

शाह ने कहा कि चारों दल एकजुट होकर विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और दो तिहाई बहुमत हासिल करने के विश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Bihar Chunav 2015

Sunday, 13 September 2015

लालू-नीतीश के खिलाफ सपा-एनसीपी का मोर्चा!

Bihar Election : बिहार में मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी साझा चुनाव लडऩे पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे पर बात आगे बढ़ गई है। शनिवार को पटना में एनसीपी के सांसद तारिक अनवर और समाजवादी पार्टी के नेता रघुनाथ झा सीट बंटवारे पर बात करेंगे।

इस बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव भी शामिल होंगे। इससे पहले तारिक अनवर सीट बंटवारे पर मुलायम सिंह से चर्चा कर चुके हैं।बताया जा रहा है कि एनसीपी सीमांचल में अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि समाजवादी पार्टी तिरहुत, सारण और भोजपुर पर फोकस रखेगी।

Bihar Election 2015

बिहार चुनाव : वामपंथी दलों में 221 सीटों पर बनी सहमति

Bihar Election 2015 : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छह वामपंथी दलों के गठबंधन के बीच अब तक 221 सीटों पर सहमति बन गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सबसे अधिक 91 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वामपंथी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को पटना में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से अब तक 221 सीटों पर सहमति बन गई है और शेष 22 सीटों पर जल्द ही सहमति बन जाएगी।

Bihar Election 2015