भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि जिस दिन आरजेडी प्रमुख लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ मिलाया उसी दिन बिहार में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलना तय हो गया था।
नीतीश और लालू के इस फैसले से मैं हैरान था। बिहार में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार में हारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
शाह ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह बीजेपी में विश्वास रखती है और 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इससे हमें चुनावों में फायदा मिलेगा।
पिछले कई सालों से नीतीश कुमार लालू के जंगलराज को कोसते आ रहें हैं अब वही नीतीश कुमार लालू के लिए वोट मांगते नजर आ रहें हैं। बिहार की जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होती है।
भाजपा और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलना तय है। बिहार में नरेंद्र मोदी की रैलियों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए भी ऐसे ही चुनाव प्रचार करेंगे तो शाह ने कहा पार्टी के दिग्गज नेता के तौर पर मोदी जी अगर जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव हुए थे तब भी मीडिया ने सवाल उठाए थे और कहा था कि बीजेपी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया क्योंकि पार्टी में आत्मविश्वास की कमी है पर हम इन सभी राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।
इसलिए ये कहना बेबुनियाद होगा कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। हम हर राज्य के लिए अलग चुनावी रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं।
शाह ने आगे कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री एक बिहारी ही होगा पर वह बिहारी भाजपा से होगा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें कहीं भी जाकर वोट मांगने का अधिकार है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का होता है।
जब इटली से लोग आकर बिहार में वोट मांग सकते हैं तो फिर देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और अमित शाह ही बीजेपी के लिए बिहार में लड़ रहें हैं तो शाह ने कहा कि सिर्फ दो लोग मिलकर देश के किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ सकते। करीब 40 लाख लोग मिलकर बिहार में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहें हैं।
आरक्षण खत्म की बात पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने यह गलत धारणा बिहार की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है कि आरएसएस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पर हमने भी दलितों और ओबीसी तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है... लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चित
Source: Bihar Election News 2015




