कांग्रेस- आरजेडी और जेडीयू से मिलकर बने महागठबंधन में फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रचार के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।
कांग्रेस सूत्रोंं का कहना है कि लालू पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं ऐसे में विरोधी दलों के हमलों से बचने के लिए सोनिया और राहुल लालू से दूरी बनाए हुए हैं।
वहीं लालू यादव भी राहुल के साथ मंच साझा करने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल कुछ समय पहले कई बार सार्वजनिक मंचों पर लालू यादव पर निशाना साध चुके हैं।
वहीं आरजेडी और कांग्रेस नेताओं के मंच साझा न करने के विषय को गैर जरूरी बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी एक साथ हैं और यह दिखाने के लिए हमें साझा प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है।
Read More: Hindi News