बिहार चुनाव को लेकर जहां सियासी पारा उबाल पर हैं, वहीं एक चौकाने वाले खुलासे ने चुनाव आयेाग को भी हैरान कर दिया है। एक सर्वे में हुए खुलासे में 80 फीसदी लोगों ने माना है कि पैसे या उपहार के बदले किसी को भी वोट देने में कुछ भी गलत नहीं है।
एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने एक निजी संस्थान की मदद से वोटिंग को लेकर मतदाताओं का व्यवहार जानने के लिए सर्वे कराया था। यह सर्वे जून-जुलाई में कराया गया।
Read More: Hindi News
इस खुलासे से चुनाव आयोग भी हैरान है और इसे बड़ी चुनौती के रूप में ले रहा है और मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अभियान चला रहा है। आयोग न केवल वोटिंग बढ़ाने पर जोर दे रहा है बल्कि मतदाताओं को आचार संहिता संबंधी सीख भी दे रहा है।
इस संबंध में बिहार के अतिक्ति मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणनन ने बताया कि यह एक चुनौती है। हमारा फोकस मतदाताओं को इस बारे में बताना है कि वे न केवल मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें बल्कि बिना किसी लालच और उपहार के अपने विवेक के आधार पर वोट दें।
चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में काफी पोस्टर और बैनर राज्य भर में लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रिंट मीडिया और रेडियो के लिए खास विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं।
इससे पहले 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 52.67 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में 56.28 फीसदी मतदान हुआ था।
सर्वे रिपोर्ट से मालूम होता है कि 2010 के विधानसभा चुनाव में कम मतदान की वजह यह थी कि मतदाता अपने घरोंं से दूर थे। आयोग का मानना है कि इस बार चुनाव त्योहार के सीजन में है लिहाजा ज्यादातर लोग अपने घर होंगे और मतदान करेंगे।
Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/80-percent-people-believe-nothing-wrong-with-taking-money-to-vote-1361095.html

No comments:
Post a Comment