राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। संघ ने अपने मुख पत्र ऑर्गेनाइजर मेंं 56 दिन के अवकाश के बावजूद राहुल द्वारा वेतन और दैनिक भत्ते लेने का मामला उठाया है।
संघ ने अपने मुखपत्र के हाल ही में प्रकाशित नए अंक में दावा किया है उसकेे हाथ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल ने अवकाश केे दिनों का भी वेतन लाभ लिया है, जबकि राहुल 23 फरवरी को बजट सत्र शुरु होने से पहले छुट्टी चले गए थे और वह 16 अप्रैल को वापस लौटे थे।
अपने मुखपत्र में संघ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कार्यालय से 56 दिनों तक गायब रहने पर आम इंसान से पूरा वेतन छीन लिया जाता है, वहीं राहुल को ना सिर्फ पूरा वेतन दिया बल्कि एक भी दिन का पैसा नहीं काटा गया।
संघ ने लिखा कि 1954 में बने सांंसदों केे वेतन के नियम में सेक्शन-3 के तहत हर सांसद को 50,000 रुपए हर महीने वेतन का भुगतान किया जाता है, इसके अलावा संसदीय कार्यवाही के लिए हर दिन संसद आने या इससे संबंधित संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने पर 2000 रुपए का भत्ता दिया जाता है।
यह भत्ता तब ही दिया जाता है, जब सचिवालय की ओर से रखे गए रजिस्टर पर उस सदस्य के उपस्थित होने का हस्ताक्षर हो।
संघ ने कहा कि राुहल गांधी की छुट्टी का मीडिया गवाह है, उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी इसकी जानकारी है और रजिस्टर मेंं उनकी गैरमौजूदगी के कारण उनके दस्तखत भी नहीं है। इसके बावजूद भी राहुल को पूरे वेतन के साथ-साथ दैनिक भत्ते भी दिए गए।
Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/rss-blame-rahul-gandhi-56-days-off-despite-taken-full-salary-1358625.html