Tuesday, 27 October 2015

लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चितः शाह


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा है कि जिस दिन आरजेडी प्रमुख लालू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ मिलाया उसी दिन बिहार में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलना तय हो गया था।

नीतीश और लालू के इस फैसले से मैं हैरान था। बिहार में भाजपा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार में हारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

शाह ने यह भी कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह बीजेपी में विश्वास रखती है और 2014 से लेकर अभी तक नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इससे हमें चुनावों में फायदा मिलेगा।

पिछले कई सालों से नीतीश कुमार लालू के जंगलराज को कोसते आ रहें हैं अब वही नीतीश कुमार लालू के लिए वोट मांगते नजर आ रहें हैं। बिहार की जनता कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगी। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होती है।

भाजपा और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलना तय है। बिहार में नरेंद्र मोदी की रैलियों पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं और उन्हें पूरा अधिकार है कि वह पार्टी के चुनाव प्रचार में हिस्सा लें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के लिए भी ऐसे ही चुनाव प्रचार करेंगे तो शाह ने कहा पार्टी के दिग्गज नेता के तौर पर मोदी जी अगर जनता तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

बिहार में मुख्यमंत्री पद के दावेदार पर पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि जब महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखण्ड में चुनाव हुए थे तब भी मीडिया ने सवाल उठाए थे और कहा था कि बीजेपी ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया क्योंकि पार्टी में आत्मविश्वास की कमी है पर हम इन सभी राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इसलिए ये कहना बेबुनियाद होगा कि भाजपा में आत्मविश्वास की कमी है। हम हर राज्य के लिए अलग चुनावी रणनीति बनाने में विश्वास करते हैं।

शाह ने आगे कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री एक बिहारी ही होगा पर वह बिहारी भाजपा से होगा। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें कहीं भी जाकर वोट मांगने का अधिकार है, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी राज्य का नहीं बल्कि देश का होता है।

जब इटली से लोग आकर बिहार में वोट मांग सकते हैं तो फिर देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और अमित शाह ही बीजेपी के लिए बिहार में लड़ रहें हैं तो शाह ने कहा कि सिर्फ दो लोग मिलकर देश के किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ सकते। करीब 40 लाख लोग मिलकर बिहार में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहें हैं।

आरक्षण खत्म की बात पर सफाई देते हुए शाह ने कहा कि लोगों ने यह गलत धारणा बिहार की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है कि आरएसएस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पर हमने भी दलितों और ओबीसी तक यह संदेश पहुंचा दिया है कि हम आरक्षण के खिलाफ नहीं है... लालू-नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बीजेपी की जीत सुनिश्चित

Source: Bihar Election News 2015

Wednesday, 7 October 2015

Samajwadi Party (SP) ने जारी की Bihar Assembly चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची

बिहार समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी अदालत के फैसले का सपा सांसद किरणमय नंदा ने स्वागत किया है। नंदा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सपा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि पटना की एक अदालत ने यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसका वह स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने पार्टी टिकट के लिए धन लेने के मामले में साजिश के तहत फंसाया है। सपा नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव 11 नंवबर को भभुआ में चुनावी सभा संबोधित करेंगे जबकि 12 नंवबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरंगाबाद में सभा को संबोधित करेंगे।

Samajwadi Party (SP)


नंदा ने सपा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जिसके अनुसार मांझी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री गौतम सिंह, तरैया से रणविजय सिंह, छपरा से राय ममता कुमारी, सोनपुर से सीता सरोजनी, लालगंज से पूर्व विधायक केदारनाथ प्रसाद, राजापाकड़ से आमोद कुमार पासवान, अस्थावां से किरण देवी, इस्लामपुर से धर्मेद्र यादव, हिलसा से रामाश्रय सिंह, बख्तियारपुर से संतोष कुमार, बांकीपुर से अजय यादव, कुम्हरार से शत्रुघ्न प्रसाद, पटना साहिब से इमरानुल हुदा, फतुहा से सतीश कुमार उर्फ बच्चा यादव, मनेर से अमरनाथ पाल, फुलवारी से उदय मांझी, मसौढ़ी से पंचम लाल, विक्रम से जीतेंद्र पासवान, भोजपुर से रंजीत कुमार, बड़हरा से पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रसाद सिंह, अगिआंव से वंदना देवी, तरारी से इंदुभूषण सिंह, जगदीशपुर से उदयशंकर सिंह, शाहपुर से सुभाष चंद्र यादव, ब्रह्मपुर से सुनील चतुर्वेदी, बक्सर से सूरज यादव, राजपुर से छेदीलाल राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

Samajwadi Party (SP)


हरलाखी से शालिग्राम यादव, बेनीपट्टी से अख्तर हुसैन, खजौली से रामकुमार, बाबू बरही से उमाकांत यादव, बिस्फी से मौ औसफ, मधुबनी से नैयर आजम, राजनगर से पावस कुमार पासवान, झंझारपुर से रुपनारायण झा, फुलपरास से रामकुमार यादव, लौकहा से सुरेंद्र प्रसाद यादव, अररिया से शाद अहमद, पूर्णिया सदर से नीरज कुमार सिंह, गौराबौराम से इजहार अहमद, बेनीपुर से एम जफर इमाम, हायघाट से विनोद कुमार पंकज,जाले से मुजीब रहमान, सुगौली से मुमताज अहमद, नरकटियागंज से मदन प्रसाद यादव, केसरिया से अतीक अहमद खान, कल्याणपुर से मनोज कुमार, पीपरा से भाग्य नारायण प्रसाद यादव, चिरैया से अवनिश कुमार सिंह, शिवहर से अजीत कुमार झा, रीगा से तजाउद्दीन हैदर खान, परिहार से शम्स शाहनवाज, बाजपट्टी से मो अशफाक, सीतामढ़ी से अर्जुन खिरहर, रुनी सैदपुर से गुड्डी चौधरी, बेलसंड से खुशनंदन राय, वाल्मीकि नगर से राजेश सिंह, नौतर से संजय कुशवाहा, लौरिया से शंभु तिवारी, बेतिया से शंभु गुप्ता, सिकटा से धर्मेश वर्मा, गायघाट से देवेंद्र प्रसाद यादव, सकरा से सतीश पासवान, कुढऩी से मृत्युंजय यादव, बरुराज से अजय कुमार, पारू से आलोक यादव, साहेबगंज से बसावन भगत, मुजफ्फरपुर से माजिद खान, बैकुंठपुर से सौकत अली, बरौली से राजेश कुमार ङ्क्षसह, कुचायकोट से इंजीनियर कुशवाहा, भोर से ललन मांझी, सीवान से सुमन कुमार, जीरादेई से राणा प्रताप सिंह, रघुनाथपुर से मो चांद, दरभंगा से शैलेंद्र कुमार यादव, गोरिया कोठी से सुरेंद्र सिंह यादव और महाराजगंज से माणिकचंद्र राय को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री रघुनाथ झा, लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश सचिव उमेश राय एवं देवेंद्र प्रसाद राय भी मौजूद थे।

संघ का आरोप, '56 दिन की छुट्टी के बावजूद Rahul Gandhi ने लिया पूरा वेतन'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। संघ ने अपने मुख पत्र ऑर्गेनाइजर मेंं 56 दिन के अवकाश के बावजूद राहुल द्वारा वेतन और दैनिक भत्ते लेने का मामला उठाया है।

संघ ने अपने मुखपत्र के हाल ही में प्रकाशित नए अंक में दावा किया है उसकेे हाथ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल ने अवकाश केे दिनों का भी वेतन लाभ लिया है, जबकि राहुल 23 फरवरी को बजट सत्र शुरु होने से पहले छुट्टी चले गए थे और वह 16 अप्रैल को वापस लौटे थे।

Rahul Gandhi


अपने मुखपत्र में संघ ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कार्यालय से 56 दिनों तक गायब रहने पर आम इंसान से पूरा वेतन छीन लिया जाता है, वहीं राहुल को ना सिर्फ पूरा वेतन दिया बल्कि एक भी दिन का पैसा नहीं काटा गया।

संघ ने लिखा कि 1954 में बने सांंसदों केे वेतन के नियम में सेक्शन-3 के तहत हर सांसद को 50,000 रुपए हर महीने वेतन का भुगतान किया जाता है, इसके अलावा संसदीय कार्यवाही के लिए हर दिन संसद आने या इससे संबंधित संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने पर 2000 रुपए का भत्ता दिया जाता है।

RSS


यह भत्ता तब ही दिया जाता है, जब सचिवालय की ओर से रखे गए रजिस्टर पर उस सदस्य के उपस्थित होने का हस्ताक्षर हो।

संघ ने कहा कि राुहल गांधी की छुट्टी का मीडिया गवाह है, उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को भी इसकी जानकारी है और रजिस्टर मेंं उनकी गैरमौजूदगी के कारण उनके दस्तखत भी नहीं है। इसके बावजूद भी राहुल को पूरे वेतन के साथ-साथ दैनिक भत्ते भी दिए गए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/rss-blame-rahul-gandhi-56-days-off-despite-taken-full-salary-1358625.html

Lalu Prasad Yadav के बिगड़े बोल, RSS को बताया नफरत फैलाने की फैक्ट्री

बिहार चुनाव में प्रचार अभियान की गर्मी के बीच आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने  पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए संघ को नफरत फैलाने की फैक्ट्री बताया है।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में लालू ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण पर मोहन भागवत के द्वारा दिए गए बयान पर मोदी चुुप क्यों हैं? आरक्षण तो आबादी के अनुपात में मिलना चाहिए।

Lalu Prasad Yadav


लालू ने कहा कि मोदी ने पूरी योजना बनाई है कि चुनाव में लालू को गाली कौन देगा, हेलिकॉप्टर का पैसा कौन देगा, लेकिन बिहार की जनता इससे प्रभावित नहीं होगी।

मीडिया से बातचीत में लालू नेे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अमित शाह मोदी को धक्का देकर देश का पीएम बनने का ख्वाब देेख रहे हैं और वे इसके लिए प्लानिंग भी बना रहे हैं।

rashtriya swayamsevak sangh

लालू का कहना है कि मोदी बिहार में हार का खतरा भांप गए हैं।मोदी को अहसास हो गया है कि महागठबंधन भविष्य में दिल्ली की सत्ता पलट देगा।

गाय पर हो रहे विवाद को लेकर लालू ने कहा कि मैं गाय कर पूजा करता हूं। मोदी ने कभी गोबर उठाया है। गाय का गोबर हमारे लिए चंदन है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/rjd-chief-lalu-yadav-verbally-attack-on-pm-modi-and-rss-1363772.html

Bihar Election: सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह उड़ रहा है मजाक

लालू मुलायम से: आईए समधी जी...
: :
: :
: :
: :
मुलायम लालू से: न...न हम तो
पूरा बिहार में साईकिल दौड़ाएंगे!

Bihar Election

Read More  :  Hindi News

दंगल
लालू नीतीश से: तू जा
नीतीश लालू से: नहीं तू जा
..
..
..
..
मोदी- दोनों ही आजाओ

Bihar Election







Tuesday, 6 October 2015

Assembly Election in Bihar: नीतीश को झटका, अभी चुनाव हों तो एनडीए को बढ़त

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण के मतदान से एक हफ्ते पहले कराए गए सर्वे से बिहार के मुख्यमंत्री और महागठबंधन के प्रमुख नीतीश कुमार को झटका लग सकता है। दरअसल सर्वे में एनडीए को बढ़त मिलती बताई गई है।

लोकनीति-सीएसडीएस की ओर से बीते सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में कराए गए सर्वे में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के मुकाबले 4 फीसदी की बढ़त मिल रही है।

Narendra Modi


सर्वे के मुताबिक अगर सितंबर के आखिरी सप्ताह में चुनाव में कराए जाते हैं, तो एनडीए को 42 फीसदी वोट जबकि महागठबंधन को 38 फीसदी वोट हासिल होते।

सर्वे में यह बात भी सामने आई कि अन्य दल बिहार में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। इनमें समाजवादी पार्टी, तीसरा मोर्चा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम भी शामिल हैं।

Read More: Hindi News,Latest News in Hindi and News in Hindi

सर्वे के मुताबिक एनडीए को सवर्ण, ओबीसी और दलित वर्ग के वोट मिल रहे हैं, वहीं महागठबंधन को यादव, कुर्मी-कोरी और मुस्लिमों का अच्छा सहयोग मिला है।

सर्वे के मुताबिक एनडीए को शहरी क्षेत्रों में जबर्दस्त बढ़त मिली है जबकि ग्रामीण इलाकोंं में  महागठबंधन मजबूत स्थिति में है।

Bihar Election 2015


सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके मुख्य वोट बैंक यादव, कुर्मी और कोरी बहुल इलाकोंं में 10 में से 2 वोटर्स एनडीए के पक्ष में है।

वहीं मुस्लिम मतदाताओं का भी पूरा सहयोग महागठबंधन को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। 52 फीसदी मुसलमानों का समर्थन महागठबंधन तो 39 फीसदी मुस्लिमों का रूझान अन्य दलों की ओर है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/nda-alliance-get-advantage-in-pre-poll-survey-1361146.html

Bihar Chunav: 80 फीसदी लोगों ने माना पैसे लेकर वोट देने में कुछ गलत नहीं

बिहार चुनाव को लेकर जहां सियासी पारा उबाल पर हैं, वहीं एक चौकाने वाले खुलासे ने चुनाव आयेाग को भी हैरान कर दिया है। एक सर्वे में हुए खुलासे में 80 फीसदी लोगों ने माना है कि पैसे या उपहार के बदले किसी को भी वोट देने में कुछ भी गलत नहीं है।

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने एक निजी संस्थान की मदद से वोटिंग को लेकर मतदाताओं का व्यवहार जानने के लिए सर्वे कराया था। यह सर्वे जून-जुलाई में कराया गया।

election commission of india

Read More: Hindi News


bihar assembly election 2015: सरकारी आदेश की अवहेलना करने के मामले में लालू को राहत नहीं

कथित रूप से सरकारी आदेश की अवहेलना करने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ओर दाखिल की व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की याचिका मंगलवार को यहां की एक अदालत ने खारिज कर दी।

प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अतुल सिन्हा ने यहां दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद इस मामले में राजद अध्यक्ष यादव के वकील के माध्यम से मुकदमा लडऩे और प्रत्येक तिथि पर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की प्रार्थना अस्वीकार कर दी।

Bihar Election 2015: Lalu Prasad Yadav


अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 205 के तहत स्थापित सिद्धांतों के तहत किसी राजनीतिज्ञ को इसका लाभ दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है बल्कि पर्दानशीं महिला, व्यस्त व्यापारी या अदालत से अत्याधिक दूर निवास करने वाले अभियुक्तों को यह सुविधा दिये जाने का सिद्धांत है।

Read More: Hindi News

मामला पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान एक रोड शो में राजद अध्यक्ष के निर्देश पर सरकारी वीडियोग्राफर को वीडियोग्राफी करने से रोकने का है। इस संबंध में पटना जिले के परसा बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गर्ई थी। मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अदालत ने  यादव की उपस्थिति के लिए सम्मन जारी किया था।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/in-case-of-violation-of-public-order-does-not-relieve-lalu-1361057.html

Mohammad Shahabuddin ये हैं सबसे डैशिंग बाहुबली: घर में लगाता था COURT, बंदूक की नोक पर सुनाता था फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार लंबे समय तक जातिवाद और आतंक के बंधनों में घिरा रहा। यहां चुनाव वोटों पर नहीं जातीय आधार और दबंगई पर जीते जाते थे। जिसका जुर्म की दुनिया में जितना बढ़ा नाम और कद उसके जीतने की उतनी गारंटी। हम आपकों ऐसे ही एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके नाम की दहशत आज भी बिहार के बच्चे-बच्चे के अंदर है। वो नाम है मोहम्मद शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) उर्फ साहब।

Mohammad Shahabuddin


शहाबुद्दीन के बारे में कहा जाता है कि वह एक समानांतर सरकार चलाते थे। उनके घर पर कोर्ट सजती थी, फैसले सुनाए जाते थे। मोहम्मद शहाबुद्दीन को आरजेडी चीफ और बिहार के पूर्व मुख्यंमत्री लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी माना जाता है। शहाबुद्दीन की दबंगई की कहानी कॉलेज के दिनों से शुरु हुई जो आज तक आतंक के शक्ल में जारी है। आज जितनी उनकी उम्र है, उससे ज्यादा उन पर मुकदमें हैं।

Read More: Hindi News

कहां से शुरु हुई शहबुद्दीन की आतंक की कहानी

Bihar Chunav के बारे में क्या कहती है सितारों की चाल?

बिहार में इस बार विधानसभा का चुनाव अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। ज्योतिष विद्या के जानकारों ने दावा किया है कि धनु लग्न में चुनाव की घोषणा की गर्इ है। इसलिए पूरी संभावना है कि इस बार का चुनाव अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

Bihar Chunav


चुनाव आयोग ने इस बार पांच चरणों में चुनाव कराये जाने की घोषणा की है। प्रथम चरण के मतदान वाली तिथि 12 अक्टूबर को बुध अपने घर में ही है। सूर्य-चंद्रमा के साथ राहु के होने पर भी तनाव की स्थिति कम रहेगी। कुल मिलाकर मतदान के लिए यह दिन अच्छा है।

Read More : Hindi News

दूसरे चरण के लिए 16 अक्टूबर को मतदान के दिन तनाव की स्थिति कुछ अधिक हो सकती है जबकि बुध उच्च का होकर यथासंभव स्थिति को नियंत्रित रखेगा। इसी तरह 28 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान वाले दिन सूर्य और शुक्र में स्थानांतर योग है फिर भी सूर्य नीच का है। ऐसे में अधिक तनाव की आशंका है।

Bihar Chunav 2015


एक नवबर को चौथे चरण के लिए मतदान वाले दिन आद्रा नक्षत्र शिव योग है। तुला लग्न है। लग्न में सूर्य और बुध हैं। स्थानांतर योग है और सूर्य नीच का है। यह अच्छा दिन है तथा शांति रहेगी।

पांचवे और अंतिम चरण वाले मतदान के दिन 5 नवंबर को मंगल, शुक्र और राहु 12वें भाव में हैं। शुक्र और सूर्य नीच राशि के हैं, इसलिए तनाव की अधिक आशंका रहेगी। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने 9 सितबर को चुनाव की घोषणा की थी।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/feature/astrology-and-spirituality/know-star-forecast-about-bihar-election-2015-955.html

Monday, 5 October 2015

Bihar Election: भाजपा ने जारी की चौथी सूची, अब तक 155 प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा ने बिहार विधानसभा के लिए  अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अवधेश कुमार को हाजीपुर से और रामजन्म शर्मा को पालीगंज से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को यहां हुई बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा बिहार में 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Bihar Election 2015 : BJP


Read More: Hindi News


Bihar Assembly Election : चुनावी समर में राजनीति के दिग्गजों का घमासान

बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार दिनों-दिन गर्माता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनावी समर में कूदने के बाद सत्ता पर कब्जे का संघर्ष और तीखा हो चला है।

भाजपा नीत एनडीए गठबंधन और महागठबंधन चुनाव जीतने के लिए हरसंभव जोड़-तोड़ और चुनावी समीकरण अपने पक्ष में करने के लिए जी-जान से जुट चुके हैं। सभाओं और रैलियों की बाढ़-सी आ गई है। पहले चरण के लिए 12 अक्टूबर को मतदान होगा।

चुनाव में जात-पात का खेल भी खुलकर खेला जा रहा है। सत्ता पाने की होड़ में भले ही दो गठबंधन देखे जा रहे हों, लेकिन बाकी दल भी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मौजूदा चुनावी समर का
विश्लेषण करता आज का स्पॉटलाइट...

Bihar Assembly Election


Read More: Hindi News


Bihar Election 2015: लालू के साथ मंच साझा नहीं करेंगे सोनिया-राहुल!

कांग्रेस- आरजेडी और जेडीयू से मिलकर बने महागठबंधन में फिलहाल सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रचार के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।

कांग्रेस सूत्रोंं का कहना है कि लालू पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं ऐसे में विरोधी दलों के हमलों से बचने के लिए सोनिया और राहुल  लालू से दूरी बनाए हुए हैं।

वहीं लालू यादव भी राहुल के साथ मंच साझा करने से बच रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल कुछ समय पहले कई बार सार्वजनिक मंचों पर लालू यादव पर निशाना साध चुके हैं।

वहीं आरजेडी और कांग्रेस नेताओं के मंच साझा न करने के विषय को गैर जरूरी बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम सभी एक साथ हैं और यह दिखाने के लिए हमें साझा प्रचार करने की आवश्यकता नहीं है।

Bihar Election 2015 : Sonia and rahul


Read More: Hindi News


Saturday, 3 October 2015

पीएम मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले का खतरा!

खुफिया एजेंसियोंं ने  बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 14 नेताओं की चुनावी सभाओं पर आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जताई है। खुफिया एजेंसियोंं के एलर्ट के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियोंं ने आशंका जताई है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ आतंकी और उग्रवादी उठा सकते हैं। वहीं नेपाल में मधेशी आंदोलन को देखते हुए बॉर्डर गार्डिंग फोर्स को सर्तकता बतरने के निर्देश दिए गए हैं।


Bihar Election 2015


खुफिया एजेंसियोंं के अलर्ट के बाद प्रशासन ने  सीमांचल के कटिहार, किशनगंज, अररिया एवं पूर्णिमा जिले में होने वाली इन नेताओं की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसके अलावा सीमांचल के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं सभा स्थल पर एक दिन पूर्व से ही नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इन नेताओं की सभाओं पर पर है हमले का खतरा

जिन 14 नेताओं की सभाओं पर आतंकी और नक्सली अमले की आशंका व्यक्त की गई है उनमें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा लाल  कृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी, लालू प्रसाद यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव और सुशील मोदी हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/pm-modi-and-others-14-leaders-threat-of-attacks-on-election-rallies-1351103.html

Thursday, 1 October 2015

नीतीश को झटका: केजरीवाल बोले, 'बिहार में नहीं दिया किसी भी पार्टी को समर्थन'

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तगड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने साफ कर दिया कि उन्होंने बिहार में किसी भी पार्टी को कोई समर्थन नहीं दिया है।

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि 'मैंने बिहार में किसी भी पार्टी या नेता को समर्थन नहीं दिया है और न ही मैं किसी चुनाव प्रचार में कभी बिहार गया। मैं चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले सीएम नीतीश कुमार की ओर से गवर्नेंस पर आयोजित एक कार्यशाला में हिस्सा लेने गया था'।




Arvind Kejriwal - Bihar Election 2015


वहीं दूसरी ओर से राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि केजरीवाल के इस बयान से नीतीश को तगड़ा झटका लग सकता है क्योंकि पूर्वांचल के लोगों में अरविंद केजरीवाल की गहरी पैठ है। और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने में पूर्वांचल के मतदाताओं का बहुत बड़ा योगदान है।

केजरीवाल का यह बयान तब आया है जब लालू  लगातार बिहार चुनाव को अगड़ों और पिछड़ों की लड़ाई बता रहे हैं। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी का एक धड़ा लालू यादव के चलते महागठबंधन को समर्थन के पक्ष में नहीं था।

हालांकि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल की मित्रता जगजाहिर है। बीते कई माह में नीतीश कुमार कई बार दिल्ली आकर केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। यही नहीं वे  केजरीवाल की मांग पर अपने कई अफसर दिल्ली एसीबी को दे चुके हैं।

वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए अपना कोई भी प्रत्याशी दिल्ली विधानसभा चुनाव में नहीं उतारा था।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/aam-aadmi-party-did-not-support-any-party-in-bihar-election-says-kejriwal-1345638.html

Monday, 28 September 2015

Bihar: BJP विधायक को धमकी- चुनाव लड़ा तो बच्चों की जान से हाथ धो बैठोगी

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकटिया गंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रश्मि वर्मा को सोमवार को धमकी भरा पत्र मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शिकारपुर स्थित विधायक के निजी आवास के बाहर एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि निर्दलीय चुनाव न लड़ना ही तुम्हारे और बच्चों के लिए ठीक रहेगा।
Bihar Election


चिट्ठी में क्या लिखा है?
पुलिस के अनुसार पत्र में उन्हे निर्दलीय चुनाव नहीं लडऩे की सलाह दी गई है । कहा गया है कि निर्दलीय चुनाव लडऩा उनके तथा उनके बच्चों के लिए घातक होगा। चुनाव न लड़ना तुम्हारे और तुम्हारे बच्चों के जान-माल के लिए अच्छा रहेगा। आगे लिखा गया है कि राजनीति में सब जायज है और पत्र के मद्देनजर वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडें। इस सिलसिले में विधायक की शिकायत पर शिकारपुर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बीजेपी ने काटा टिकट
गौरतलब है कि भाजपा की विधायक रश्मि वर्मा का इस बार पार्टी ने नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट काट कर उनके स्थान पर जिला पार्षद रेणु देवी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज श्रीमती वर्मा इस बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगी है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/bihar-election-life-threat-to-bjp-mla-rashmi-verma-if-she-contests-as-indepndent-1337923.html

Bihar Chunav 2015: महागठबंधन छोड़ विधायकों ने थामा सपा का दामन

बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक उठापठक का सिलसिला जारी है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से जुड़े विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इन नेताओं के समर्थकों संग सपा जाने से जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है।

महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से समाजवादी पार्टी जाने वाले विधायकों और नेताओं में बडहरा क्षेत्र से विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बाल्मीकिनगर से जद (यू) के विधायक राजेश सिंह, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम और पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय शामिल हैं।

Bihar Election 2015


सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा की उपस्थिति में यहां आयोजित मिलन समारोह में इन चारों नेताओं की पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस मौके पर सपा में शामिल हुए नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

टिकिट काटने से है नाराज़गी

सपा में शामिल हुए दोनों विधायकों का कहना है कि लंबे समय से वह अपने पुराने दल के लिए एक सच्चे सिपाही की तरह कड़ी मेहनत करते रहे हैं, लेकिन बगैर कारण बताये ही उनका टिकट काट दिया गया। टिकट बंटवारे में किसी तरह के समीकरण का ध्यान नहीं रखा गया है और सिर्फ धन के बल पर टिकट बांटे गये हैं।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/india/ex-mla-and-leaders-joined-samajwadi-party-before-bihar-elections-1337926.html

Wednesday, 23 September 2015

'महागठबंधन' ने किया 242 प्रत्याशियों का ऐलान, 55 फीसदी ओबीसी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस से मिलकर बने महागठबंधन ने बुधवार को 242 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी।

कांग्रेस और आरजेडी के प्रदेशाध्यक्ष के साथ जेडीयू नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों की घोषणा की।

महागठबंधन मेंं जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है उनमें सामान्य जाति के 16 फीसदी, ओबीसी कोटे से सबसे ज्यादा 55 फीसदी, एसटी एससी कोटेे के 16 फीसदी और अल्पसंख्यक कोटे के 14 फीसदी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है।

Bihar Election 2015


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन ने प्रत्याशियों के चयन में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया है।

सीटों में बंटवारे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा।

आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए बयान हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनकी बातों से पता चलता है कि वे वर्तमान आरक्षण प्रणाली को सही नहीं मानते हैं।

वे चाहते हैं कि संविधान से अलग समिति बनाई जाए जो कि इसकी समीक्षा करें कि किसे और कितना आरक्षण दिया जाना चाहिए।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/state/mahagathbandhan-have-released-a-list-of-242-candidates-in-bihar-elections-1325432.html

Bihar Election: नेताआें को सता रहा ग्रहों का खौफ, ज्योतिषियों की चांदी

इक्कीसवीं सदी में नेताजी भले ही पारंपरिक प्रचार से अधिक सोशल मीडिया के जरिए प्रचार पर भरोसा कर रहे हों लेकिन विजयश्री के लिए आज भी उनका ज्योतिषियों के चक्कर काटना काफी अचंभित करने वाला है।

हालांकि नेताजी मानते हैं कि ज्योतिषियों के पास जाने से उन्हें अपने भविष्य के बारे में कुछ ठोस जानकारी मिल सकेगी जिससे उन्हें अपनी चुनावी रणनीति बनाने में आसानी होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विभिन्न दलों ने टिकट बांटना शुरू कर दिया है।

Bihar Election 2015


छोटे-बड़े सभी दल से जुड़े नेता विभिन्न माध्यमों के जरिए टिकट की जुगत लगा रहे हैं। हालांकि गठबंधन की राजनीति के चलते नेताओं को इस बार टिकट मिलने की संभावना पहले की तरह प्रबल नहीं है और इसी कारण नेताजी ज्योतिषियों के दरबार में कतार में लगे हैं।

टिकट मिलने के बाद नेताजी ज्योतिषियों से नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं और उनके द्वारा बताए अमुक तिथि और दिन को नामांकन भर रहे हैं। इस कारण किसी दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संया नहीं के बराबर है तो उसके अगले दिन इसकी संख्या में कई गुणा की वृद्धि देखने को मिल रही है।

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ज्योतिष समाधान देने वाले पंडित उमीदवार के नाम, लग्न, ग्रह-गोचर के हिसाब से नामांकन के शुभ मुहूर्त निकाल रहे हैं।

इसी तरह दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दौर के लिए विभिन्न पार्टियों से टिकट पाने की जुगत में लगे नेताजी ज्योतिषियों के घर और कार्यालय में अपनी कुंडली लेकर पहुंच रहे हैं।

नेताजी अपने कुंडली में बैठे ग्रहों की शांति के साथ अपने संभावित प्रतिद्वंदी के खिलाफ जाप आदि भी करा रहे हैं ताकि हर हालत में विजयश्री उन्हें ही नसीब हो।

विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशी पहले तो टिकट पाने के लिए और फिर चुनावी जीत तय करने के लिए शनि, राहु, केतु और मंगल ग्रहों की शांति के लिए इस दिनों की अवधि में विभिन्न अनुष्ठान के लिए ज्योतिषियों को एक से पांच लाख रुपए तक की पेशकश कर रहे हैं।

वहीं नेताओं को आकर्षित करने के लिए छोटे-बड़े समाचार पत्रों के अलावा इंटरनेट पर ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं के विज्ञापन भी धड़ल्ले से दिए जा रहे हैं।

राजधानी पटना के विभिन्न मुहल्लों की दीवारें भी विभिन्न उपायों से शत प्रतिशत विजय दिलाने के दावे करने वाले तांत्रिकों, ज्योतिषियों और भविष्यवक्ताओं के विज्ञापनों से पटने लगी गर्इ है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/astrology-and-spirituality/politicians-fear-of-defeat-in-election-astrologers-demand-increase-1322767.html

Sunday, 20 September 2015

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ही जीतेगी: राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और सरकार बनाएगी। 
 
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंघन को पूर्ण बहुमत मिलेगा तथा एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार उनकी ही बदौलत बनी है। 

rajnath singh


राजनाथ सिंह रविवार को स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने मथुरा गए थे। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने संगीत की शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगीत में ऐसी शक्ति है कि वह ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दे जिससे ईश्वर को धरती पर प्रकट होना पड़े। 


उन्होंने कहा कि स्वामी हरिदास ने संगीत के माध्यम से ऐसी ही परिस्थितियां प्रकट की जिसके कारण राधाकृष्ण को इस धरती पर प्रकट होना पड़ा।  उन्होंने कहा कि संगीत मानव में भेदभाव नहीं करता तथा मन के भावों को प्रकट करता है।